मन की बात के 129वें संस्करण का सर्किट हाउस में सामूहिक श्रवण, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा व मेयर अजय वर्मा रहे उपस्थित

आज मन की बात कार्यक्रम के 129वें संस्करण का सामूहिक श्रवण सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा एवं नगर महापौर अजय वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री द्वारा युवाओं के नवाचारों, आम नागरिकों एवं विभिन्न संस्थाओं द्वारा समाज में किए जा रहे सेवा एवं सामाजिक कार्यों को देश की जनता के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है। यह कार्यक्रम न केवल प्रेरणादायक होता है, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य भी करता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणास्रोत बताते हुए उन्हें जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पार्षद अमित साह, कैलाश गुरुरानी, अभिषेक जोशी, कृष्ण बहादुर सिंह, मनोज पाठक, करन टम्टा, पूरन रावत, अयान, प्रियांशु, अंश, भावेश, करन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *